- सिंगरौली पुलिस ने चार चोरियों का किया खुलासा, 12 लाख का सामान बरामद
- दिन में रैकी कर रात को करते थे चोरी,
- थाना विंध्यनगर की 4 चोरियों का खुलासा, करीब 12 लाख रुपये का मशरुका जप्त
- पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, जिसमें दो नाबालिक भी शामिल, तीन आरोपियों की पुलिस सरगामी से कर रही तलाश
सिंगरौली. शचेद्र दुबे/ सिंगरौली पुलिस ने चोरी वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चार चोरियों का खुलासा किया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब 12 लाख रुपए का मशरूका बरामद किया है. शातिर चोर दिन में रैकी कर रात को चोरी करते थे. पुलिस ने खुलासा कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री ने बताया कि फरियादी सतीश प्रसाद ने थाना विन्ध्यनगर मे आकर रिपोर्ट किया कि सुबह 4 बजे घर से बाहर गया था। जिसके बाद पडोसी द्वारा बताया गया कि आपके घर में चोरी हो गई है. तब वापस आकर देखा तो घर का ताला टूटा व अलमाली का लाक टूटा था । अलमारी में रखे सोने चांदी के आभूषण, चेक बुक, आधार कार्ड, पासबुक नही थे। जिसके बाद शहर में हो रही चोरियों को देखते हुये आरोपियों की त्वरित पतासाजी के निर्देश दिये। उक्त निर्देश के आधार पर अति. पुलिस अधीक्षक सिंगरौली शिवकुमार वर्मा के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी विन्ध्यनगर अर्चना व्दिवेदी, निरी.यू.पी.सिंह, निरी.जितेन्द्र भदौरिया, उनि.संदीप नामदेव, उनि. अमन वर्मा आदि की एक विशेष टीम का गठन किया गया और मौके पर जाकर जांच कार्यवाही की गई। तकनीकी सहायता से संदेहियों की पहचान सुनिश्चित की गई। उसके उपरांत आज आरोपी कादर उर्फ रोहित शाह पिता सुरेश कुमार शाह उम्र 26 वर्ष निवासी जमुआ, बालकों को कादर का ढाबा नामक ढाबे से दस्तयाब किया गया।

घटना नबर 2 का खुलासा –
गिरोह के सदस्य प्रायः मास्क पहनकर चोरी करते हैं। एक चोरी के दौरान गिरोह के एक सदस्य क़ो चेहरे में व सर में चोट लगी. जिसे देखने के लिये अपना मास्क उतारा. जिससे वह CCTV में कैद हो गया। हालांकि चोरो ने उस घर मे लगे वाई फाई सिस्टम के राउटर को CCTV का डीवीआर समझ कर तोड कर फेंक दिया था. परन्तु एक स्पाई कैमरा जिस पर चोरों की नजर नहीं पड़ सकी, उसमें घटना कैद हो गयी और पुलिस ने अपना मुखबिर तंत्र सक्रिय कर, तकनीकी सहयोग प्राप्त कर आरोपीगण क़ो चिन्हित कर गठित टीम ने गिरफ्तार किया.
इन सभी घटनाओं को करना किया स्वीकार –
- 18.दिसंबर 2024 को सतीश प्रसाद के घर में सोने चांदी के जेवरात चोरी करना,
- दिनांक 08 दिसंबर 24 की रात ढोंटी मैन रोड पर महावीर नागर के घर में सोने चांदी के जेवरात , सोने के सिक्के चोरी करना ,
- दिनांक 13 नवंबर 2024 की रात ढोंटी मैन रोड में पंजाब नेशनल बैंक के ऊपर दिनेशचंद जायसवाल के घर सोने चांदी के जेवरात चोरी करना
- जुलाई माह में एनटीपीसी के अंदर अच्छेलाल पटेल के घर में सोने के सिक्के व चांदी जेवर चोरी करना
ऐसे देते थे घटनाओं क़ो अंजाम
एक घर क़ी 3-4 बार घूम – घूम कर रैकी करते थे व ब़डे सूने ताला बंद घरों को निशाना बनाते थे। प्रायः घटनास्थल के सामने से तेजी से गुजरते हैं और कनकी निगाहों से देखते थे । चिन्हित घर की घटना कारित करने के ठीक पहले तक रात 12.00 बजे तक भी रैकी करते थे । घटनास्थल से थोड़ी दूर जाकर या बगल से सूने घर क़ी अच्छी से रैकी करते हैं, देखते थे
घटनास्थल रवाना होने से पूर्व अपने मोबाइल या तो स्विच ऑफ कर लेते हैं या फ्लाइट मोड में डालते हैं मोबाइल का इस्तेमाल सिर्फ टॉर्च के रूप में करते थे. अलमारी आदि क़ो धीरे से जमीन पर लिटाते हैं और सब्बल और हथोड़े क़ी मदद से अलमारी के दरवाजों के बीच सब्बल फसाकार खोल देते है। आलमारी की आवाज से बचने के लिये उसके नीचे गद्दा या तकिया का इस्तेमाल करते थे.घटना के समय गिरोह के साथी घर के बाहर नजर रखते हैं और मोटर साइकिल में भागने क़ी तैयारी में रहते हैं घटनास्थल से CCTV फुटेज /DVR आदि उखाड़कर ले जाते थे.
गैग का मुख्य सरगना कादर उर्फ रोहित शाह द्वारा गिरोह के नाबालिक बच्चो को गाडी देकर सूने घरों की रैकी हेतु पैसे भी दिये जाते थे । रात में अंतिम रैकी करने के बाद देर रात्रि आरोपीगण 1. कादर उर्फ रोहित, 2. विधिविरुद्ध बालक संख्या 02 व तीन अन्य आरोपीगण कादर के ढाबा में एकत्रित होते थे और वहीं पर योजना बनाते थे। योजना बनाने के बाद सभी लोग दो मोटरसाईकल से उस घर के आगे या पीछे जाते थे। कादर उर्फ रोहित उक्त गैंग का मुख्य लीडर था जो ताला तोडना, अलमारी का लाक तोडने का काम करता था उसके साथ में विधिविरुद्ध बालक घर के अंदर चोरी करने में साथ में रहता था, इसके अलावा अन्य चार लोग मे से घर के आगे 02 लोग व 02 पीछे लोग रहते थे और चोरी करने बाद सभी लोग मोटरसाईकल से जाकर कादर के ढाबा में हिस्सा बांट करते थे। बैढन निवासी अश्वनी सोनी द्वारा 02 सिक्के खरीदे गये थे जिसके द्वारा गलाकर उनका आकार भी बदल दिया था जिसे जप्त किया गया है । अश्वनी सोनी की भी संलिप्तता होने पर संबंधित सुसंगत धारा का ईजाफा किया गया है ।
गिरफ्तार आरोपी , अभिरक्षा में लिये गये विधि विरुद्ध बालक –
कुल जप्त मशरुका –
145 ग्राम सोने के जेवरात व सिक्के व 01 किलो चांदी कीमत करीब 11 लाख रुपये ।
घटना में प्रयुक्त दो मोटर सायकल कीमत करीब 01 लाख 20 हजार रुपये ।
घटना को कारित करने हेतु इस्तेमाल किये गये हथियार सब्बल संख्या 02 ।
शेष चोरी गया मशरुका फरार आरोपीगण से जप्त किया जाना है ।
Author: Intelligent Guru
इंटेलिजेंट डिजिटल न्यूज़ चैनल और सूचना प्रसारण मंत्रालय RNI रजिस्टर्ड है। हम आपको देश और दुनिया की हर छोटी बड़ी खबरों को सबसे पहले अपडेट देने के लिए प्रतिबद्ध हैं. हम सिर्फ सच और विश्वसनीय खबरें प्रसारित करते हैं।


