- दरभंगा में100 करोड़ के GST हेरा फेरी के मामले में अरुणालचलप्रदेश की पुलिस ने दो अकाउंटेंट को दरभंगा से किया गिरफ्तार
दरभंगा, अरुणालचल प्रदेश की पुलिस ने दरभंगा पुलिस के सहयोग से रैयाम थाना क्षेत्र के वंसारा गांव में बड़ी कार्यवाई करते हुए 99.21 करोड़ रुपये के GST के हेरा फेरी के मामले में सिद्धिविनायक ट्रेड कम्पनी अकाउंटेंट विपिन झा और आशुतोष झा को गिरफ्तार किया है।
बताया जाता है कि कम्पनी के मालिक सचिन जैन सहित चार लोगो के खिलाफ इटानगर थाना चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। विपिन झा और आशुतोष झा दोनो अरुणाचल प्रदेश में अकाउंटेंट का काम किया करते है। यह दोनो आपस मे सगे भाई है। यह अपने क्लाइंट के जीएसटी रिटर्न फाइल करने में 99.21 करोड़ रुपये ज्यादा के हेरा फेरी करने का आरोप लगा है। इस मामले अरुणाचल प्रदेश की पुलिस दोनों को टेक्निकल सर्विलांस के सहयोग पर दरभंगा जिला के रैयाम थाना की पुलिस के सहयोग से उसके वंसारा गांव से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद दोनो आरोपी को अरुणाचल पुलिस दरभंगा व्यवहार न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद अपने साथ लेकर रवाना हो गई है।
जानकारी के अनुसार अरुणाचल प्रदेश के इटानगर में राहुल जैन की सिद्धिविनायक ट्रेड मर्चेंट नाम की कम्पनी चलती है। इस कम्पनी में गिरफ्तार दोनो आरोपी भाई अकाउंटेंट का काम किया करते थे। ये इतने शातिर है कि यह अपने कम्पनी के ट्रेड मार्क में सीमा हैदर और उसके पति सचिन का फोटो लगाकर फेंक आईडी का इश्तेमाल करते है। इनलोगों ने सचिन जैन के साथ मिलकर राज्य सरकार 99.21 करोड़ रुपये गबन कर लिया है। इस मामले में इटानगर थाना में चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। मोबाइल लोकेशन के आधार इन दोनो को रैयाम थाना क्षेत्र के वंसारा गांव स्थित उसके घर से गिरफतार किया गया है।
अरुणालचल प्रदेश से आई चार सदस्यीय टीम का नेतृत्व इंस्पेक्टर रणधीर कुमार झा कर रहे थे। उन्होंने बताया कि इनदोनो आशुतोष झा और विपिन झा पर राज्य सरकार का 99.21 करोड़ रुपये गबन करने का प्राथमिकी दर्ज है। इस मामले में अभी दो आरोपी फरार चल रहे है। इनलोगों ने मिलकर एक जीएसटी फर्म बना रखा है जिसमे इनलोगो ने सीमा हैदर और सचिन का फोटो इस्तेमाल कर रहा था। दरभंगा कोर्ट में प्रस्तुत करने के बाद अपने साथ अरुणालचल प्रदेश लेकर रवाना हो गई है।

Author: Intelligent Guru
इंटेलिजेंट डिजिटल न्यूज़ चैनल और सूचना प्रसारण मंत्रालय RNI रजिस्टर्ड है। हम आपको देश और दुनिया की हर छोटी बड़ी खबरों को सबसे पहले अपडेट देने के लिए प्रतिबद्ध हैं. हम सिर्फ सच और विश्वसनीय खबरें प्रसारित करते हैं।