मुख्यमंत्री जन कल्याण शिविर में टीबी के मरीजों को वितरित किया गया फूड बॉस्केट

  • जिला सिंगरौली अंतर्गत ग्राम पंचायत सिद्धि खुर्द में मुख्यमंत्री जन कल्याण शिविर का आयोजन किया गया।
  • जिसके अंतर्गत सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ ग्रामीण जनों को दिलाने का प्रयास किया गया। 

सिंगरौली, मुख्य अतिथि द्वारा 25 टीबी के मरीजों को फूड बास्केट वितरित किया गया तथा सभी लोगों को निरंतर दवा खाने हेतु प्रेरित किया गया। वहीं मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा तब के सभी संभावित रोगियों की जांच करने हेतु प्रेरित किया और कहा कि लक्षण पाए जाने पर वह तुरंत अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में टीबी की जांच कराए। जिला कार्यक्रम समन्यवक अभिषेक शाह द्वारा लोगों को सरकार द्वारा दी जाने वाली टीबी के मरीजों को 1000 रुपए राशि के बारे में जानकारी दी तथा निश्चय मित्र बनकर फूड बास्केट वितरण हेतु प्रेरित किया।

लेटेस्ट

ख़ास ख़बरें