लोकसभा अध्यक्ष का लंदन दौरा: ब्रिटेन के मंत्री पैट मैकफैडेन के साथ की बैठक

  • लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 7 से 11 जनवरी तक यूनाइटेड किंगडम (यूके), स्कॉटलैंड और ग्वेर्नसे की आधिकारिक यात्रा पर है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने ब्रिटेन सरकार में मंत्री पैट मैकफैडेन के साथ भी बैठक की।

नई दिल्ली, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 7 से 11 जनवरी तक यूनाइटेड किंगडम (यूके), स्कॉटलैंड और ग्वेर्नसे की आधिकारिक यात्रा पर है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने लंदन में ब्रिटेन की संसद के निचले सदन हाउस ऑफ कॉमन्स के स्पीकर सर लिंडसे हॉयल से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने भारत और यूके के बीच संसदीय ज्ञान और अनुभव साझा करने की जरूरत पर जोर दिया।

ओम बिरला ने इस दौरान कहा कि दोनों देशों के युवा और महिला सांसदों को एक-दूसरे के साथ नियमित संवाद करना चाहिए ताकि बेहतर समझ और सहयोग बढ़ सके।  उन्होंने कहा कि भारत का संविधान देश में बड़े सामाजिक और आर्थिक बदलाव लाने का मुख्य आधार रहा है।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने ब्रिटेन सरकार में मंत्री पैट मैकफैडेन के साथ भी बैठक की। इस अवसर पर दोनों नेताओं ने मुक्त व्यापार और विनिमय, लोगों के बीच बेहतर संपर्क और मजबूत आर्थिक संबंधों से लेकर सूचना प्रौद्योगिकी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) जैसे अनेक मुद्दों पर चर्चा की।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने इंडिया हाउस में प्रवासी भारतीयों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारतीयों की मेहनत, कार्य कुशलता के कारण भारत का नाम दुनिया भर में गूंज रहा है।

Intelligent Guru
Author: Intelligent Guru

इंटेलिजेंट डिजिटल न्यूज़ चैनल और सूचना प्रसारण मंत्रालय RNI रजिस्टर्ड है। हम आपको देश और दुनिया की हर छोटी बड़ी खबरों को सबसे पहले अपडेट देने के लिए प्रतिबद्ध हैं. हम सिर्फ सच और विश्वसनीय खबरें प्रसारित करते हैं।

लेटेस्ट

ख़ास ख़बरें