कन्नौज रेलवे स्टेशन पर लेंटर गिरने से हादसा, 6 मजदूर घायल

  • उत्तर प्रदेश के कन्नौज रेलवे स्टेशन पर शनिवार को बड़ा हादसा हो गया।
  • रेलवे स्टेशन पर निर्माणाधीन इमारत पर स्लैब कास्टिंग के दौरान शटरिंग फेल हो गयी, जिससे लेंटर ढह गया और कई मजदूर इसकी जद में आ गए।
  • कानपुर कमिश्नर के. विजयेंद्र पांडियन के मुताबिक करीब 28 लोगों को बचा लिया गया है और 6 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

कन्नौज, उत्तर प्रदेश के कन्नौज रेलवे स्टेशन पर शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। रेलवे स्टेशन पर निर्माणाधीन इमारत पर स्लैब कास्टिंग के दौरान शटरिंग फेल हो गयी, जिससे लेंटर ढह गया और कई मजदूर इसकी जद में आ गए। कानपुर कमिश्नर के. विजयेंद्र पांडियन के मुताबिक करीब 28 लोगों को बचा लिया गया है और 6 लोग गंभीर रूप से घायल हैं, लेकिन खतरे से बाहर हैं। इन मजदूरों को स्थानीय प्रशासन के सहयोग से रेलवे के अधिकारी और कर्मचारियों ने अस्पताल पहुंचाया। सभी घायलों को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस घटना की जांच के लिए चार अधिकारियों की कमेटी गठित की गयी है, जो घटना के कारणों की जांच करेगी। घटना में घायल मजदूरों को आर्थिक सहायता भी प्रदान की जा रही है। सामान्य रूप से घायल मजदूर को पचास हजार तथा गंभीर रूप से घायल मजदूर को दो लाख पचास हजार रूपए दिए जाएंगे। इस राशि का भुगतान रेल प्रशासन करेगा।

लेटेस्ट

ख़ास ख़बरें