भाजपा की दूसरी सूची जारी, सूची में 29 उम्मीदवारों के नाम

  • दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा की दूसरी सूची जारी कर दी गई है।
  • भाजपा की दूसरी सूची में 29 उम्मीदवारों के नाम हैं। इस लिस्ट में पांच महिला उम्मीदवार भी शामिल हैं।

नई दिल्ली,  दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा की दूसरी सूची जारी कर दी गई है। भाजपा की दूसरी सूची में 29 उम्मीदवारों के नाम हैं। इस लिस्ट में पांच महिला उम्मीदवार भी शामिल हैं। बीजेपी ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी करने के साथ ही 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 58 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। दूसरी सूची के अनुसार भाजपा ने करावल नगर से वर्तमान विधायक मोहन सिंह बिष्ट का टिकट काटते हुए उनकी जगह कपिल मिश्रा को उम्मीदवार बनाया है। इसके साथ ही आम आदमी पार्टी से हाल ही में भाजपा में शामिल प्रियंका गौतम को पार्टी ने कोंडली से मैदान में उतारा है, वहीं मोती नगर से पार्टी ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मदन लाल खुराना के बेटे हरीश खुराना को चुनाव मैदान में उतारा है। बीजेपी ने शकूर बस्ती से करनैल सिंह और मटिया महल से दीप्ति इंदौरा को टिकट दिया गया है।

 

दूसरी सूची के अनुसार तिमारपुर से सूर्य प्रकाश खत्री, नरेला से राज करण खत्री, किराड़ी से बजरंग शुक्ला, चांदनी चौक से सतीश जैन, सुल्तानपुर माजरा (अजा) से कर्म सिंह कर्मा, मुंडका से गजेंद्र दराल, सदर बाजार से मनोज कुमार जिंदल, हरिनगर से श्याम शर्मा और बल्लीमारान से कमल बागड़ी को भाजपा ने उम्मीदवार बनाया है। वहीं, उत्तम नगर से पवन शर्मा, विकासपुर से पंकज कुमार सिंह, कस्तूरबा नगर से नीरज बसोया, मटियाला से संदीप सहरावत, द्वारका से प्रद्युम्न राजपूत, पालम से कुलदीप सोलंकी, राजिंदर नगर से उमंग बजाज, तुगलकाबाद से रोहतास बिधूड़ी, ओखला से मनीष चौधरी और सीलमपुर से अनिल गौड़ बीजेपी की ओर से ताल ठोकते नजर आएंगे। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा जी की अध्यक्षता में 10 जनवरी को सम्पन्न हुई थी। बैठक में केन्द्रीय चुनाव समिति ने दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव 2025 के लिए दूसरी सूची में 29 नामों पर अपनी स्वीकृति दी है।

लेटेस्ट

ख़ास ख़बरें