- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि विकसित भारत युवा नेता संवाद देश के युवाओं को राष्ट्र की विकास यात्रा में शामिल करने की एक अनूठी पहल है।
- आज राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नई दिल्ली के भारत मंडपम में विकसित भारत युवा नेता संवाद में भाग लेंगे।
नई दिल्ली , प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि विकसित भारत युवा नेता संवाद देश के युवाओं को राष्ट्र की विकास यात्रा में शामिल करने की एक अनूठी पहल है। श्री मोदी ने युवा और खेल मामलों की राज्य मंत्री रक्षा खडसे का राष्ट्रीय युवा उत्सव 2025 और विकसित भारत युवा नेता संवाद पर लिखा एक लेख साझा करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए युवाओं में ऊर्जा, रचनात्मकता और नेतृत्व को दिशा प्रदान करना है।
आज राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नई दिल्ली के भारत मंडपम में विकसित भारत युवा नेता संवाद में भाग लेंगे। हमारे संवाददाता ने बताया है कि श्री मोदी देशभर के 3 हज़ार युवा नेताओं के साथ संवाद करेंगे।
