कांग्रेस सदैव अम्बेडकर का तिरस्कार करती आई – संविधान गौरव अभिमान कार्यक्रम में बोले केन्द्रीय कानून मंत्री 

  • बाबा साहब की जन्मस्थली मध्यप्रदेश में है।
  • कांग्रेस के इतने प्रधानमंत्री हुए, कभी जन्मदिन के अवसर पर महू आए क्या ?
  • भारतीय जनता पार्टी ही बाबा साहब का सम्मान करती है, यही मैसेज देने मैं आया हूं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल 2016 को जन्मदिन के अवसर महू आए थे, यहां कार्यक्रम किया था।
  • ये बात देश के कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने उज्जैन में आयोजित संविधान गौरव अभियान कार्यक्रम के दौरान कही।

उज्जैन , कानून मंत्री भगवान महाकाल के दर्शन करने के लिए मंदिर भी गए और गर्भ गृह की देहरी से भगवान महाकाल का पूजन अर्चन किया। कालीदास अकादमी के सूर्यनारायण व्यास संकुल में आयोजित संविधान गौरव अभियान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी बाबा साहब का मान करती है, सम्मान करती है। कांग्रेस सदैव से अम्बेडकर जी का तिरस्कार करती आई है।

देश की आजादी से पहले और आजदी के बाद के वाक्ये सुनाते हुए कानून मंत्री ने कहा कि देश के पहले प्रधानमंत्री बनने के बाद नेहरू ने ही उन्हें अपने मंत्रियों की सूची में शामिल नहीं किया था। मंत्री मेघवाल ने कहा कि बाबा साहब की जन्मस्थली मध्यप्रदेश में है। कांग्रेस के इतने प्रधानमंत्री हुए, कभी जन्मदिन के अवसर पर कोई भी महू नहीं आया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल 2016 को अंबेडकरजी के जन्मदिन के अवसर महू आए थे, यहां कार्यक्रम किया था। कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने ये भी कहा कि मुझे उज्जैन आकर अच्छा लगा। यहां जो कार्यक्रम रखा गया था उसमें अलग अलग समाजों के प्रमुख श्रोतागण उपस्थित थे। जो मैसेज हम कम्यूनिकेट करना चाह रहे थे, वह प्रापर्ली कम्यूनिकेट हुआ है। आपको बता दें कि भारतीय संविधान के 75 वर्ष पूर्ण होने पर देश के प्रधांनमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संसद में संविधान पर चर्चाकर संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर के योगदान को प्रमुखता से उजागर किया। इसी विषय पर जानकारी देने के लिए भारत सरकार के कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल बुधवार की दोपहर उज्जैन पहुंचे थे।

कार्यक्रम के पश्चात केन्द्रीय कानून मंत्री ज्योर्तिलिंग महाकालेश्वर भगवान के दर्शन करने पहुंचे। कानून मंत्री ने गर्भ गृह क देहरी से भगवान महाकाल का पूजन अर्चन किया। मंदिर समिति की ओर से सांसद फिरोजिया ने मंत्री मेघवाल का सम्मान किया।

लेटेस्ट

ख़ास ख़बरें