- कलेक्टर शुक्ल ने ध्वजारोहण कर ली परेड की सलामी गणतंत्र दिवस में आन-बान शान से लहराया तिरंगा
सिंगरौली ,जिले भर में गणतंत्र दिवस समारोह परम्परागत हर्ष, उल्लास से मनाया गया। पूरे जिले में आन बान शान से तिरंगा लहराया। मुख्य समारोह राजमाता चूनकुमारी स्टेडियम बैढ़न में आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि कलेक्टर चन्द्रशेखर शुक्ला ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली।
इसके बाद मुख्य अतिथि ने प्रदेश की जनता के नाम मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के संदेश का वाचन किया। मुख्य समारोह के साथ-साथ जिले के सभी कार्यालयों तथा शिक्षण संस्थाओं में भी ध्वजारोहण किया गया। सभी नगर पंचायतों, जनपद पंचायतों तथा ग्राम पंचायतों में समारोह पूर्वक गणतंत्र दिवस मनाया गया।
समारोह में आकर्षक परेड प्रस्तुत की गई परेड कमान्डर रंक्षित निरीक्षक केशव सिंह एवं परेड के उप कमान्डर आशीष तिवारी के नेतृत्व में औद्योगिक सुरंक्षा बल, विशेष शसस्त्र बल, जिला पुलिस बल, होम गार्ड एवं परेड जूनियर में शासकीय उतकृष्ट माध्यमिक विद्यालय बैढ़न, अंग्रणी महाविद्याय बैढ़न, डीएव्ही पब्लिक स्कूल बैढ़न,शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैढ़न, सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैढ़न, महिला एवं बाल विकास के द्वारा आकर्षक परेड प्रस्तुत कियें। इसके बाद मुख्य अतिथि ने रंग बिरंगे गुब्बारे आकाश के अनंन्त उचाई को छूने के लिए मुक्त किये।समारोह में विभिन्न विद्यालयो के छात्र छात्राओ ने मनमोहक नृत्य एवं गीत की प्रस्तुतिया देकर उपस्थित जन समूह को मन मुग्ध किया ।
समारोह में विभिन्न विभागो द्वारा आकार्षक झाकियों के माध्यम से शासन की योजनाओं और कार्यक्रमो को प्रदर्शित किया गया। जिसमें वन विभाग के द्वारा बाघ मध्यप्रदेश का गौरव है विषय ,पुलिस विभाग द्वारा महिला सुरंक्षा हेतु सृजन कार्यक्रम एवं साईबर क्राईम जागरूकता अभियान विषय, नगर पालिक निगम सिंगरौली द्वारा शहर में सौदर्यीकरण का कार्य एवं जनहितकारी योजना का विषय, जन कल्याण विभाग द्वारा धरती आभा जन जाति ग्राम उत्कर्ष अभियान विषय, स्वास्थ्य विभाग द्वारा टी.बी मुक्त भारत अभियान एवं सामुदायिक सह भागिता विषय, सामाजिक न्याय एवं निशक्त जन कल्याण द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह निकाह योजना, जिला पंचायत द्वारा नदी पुर्नजीवन एवं जंगल के संरक्षण विषय, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के द्वारा सामाजिक और आर्थिक रूप से चुनौती पूर्ण महिलाओं का शासक्तिकरण विषय से संबंधित झाकी पदर्शित की गई।
वही परड सीनियर में प्रथम स्थान केन्द्रीय औद्योगिक सुरंक्षा बल, द्वितीय स्थान जिला पुलिस बल, एवं तृतीय स्थान होमगार्ड को मिला है। परेड जूनियर में प्रथम स्थान एनसीसी शासकीय उतकृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैढ़न द्वितीय स्थान स्काउट गाईड शासकीय कन्या उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय बैढ़न तथा तीसरा स्थान डीएव्ही पब्लिक स्कूल बैढन को मिला। समारोह में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम स्थान इंडियन चिल्ड्रेन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैढ़न, द्वितीय स्थान शासकीय उतकृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैढ़न एवं तीसरा स्थान सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैढ़न ने प्राप्त किया। समारोह में प्रदर्शित झाकियों में पहल स्थान वन विभाग सिंगरौली ने प्राप्त किया। वही दूसरा स्थान पुलिस विभाग तथा तीसरा स्थान नगर पालिक निगम सिंगरौली एवं सामाजिक न्याय विभाग ने संयुक्त रूप से प्राप्त किया। इसी के साथ ही झाकी प्रदर्शन में सत्वना पुरस्कार आदिम जाति कल्याण विभाग को मिला।
