- दिल्ली बनेगी भारत की ईवी कैपिटल, 2027 तक सभी बसें होंगी इलेक्ट्रिक,
- दिल्ली सरकार सभी बसों को इलेक्ट्रिक बनाने की दिशा में कर रही काम, 2027 तक सभी बसें होंगी इलेक्ट्रिक
- दिल्ली सरकार 2027 तक सभी बसों को इलेक्ट्रिक बनाने की दिशा में काम कर रही है। अप्रैल से 1000 नई इलेक्ट्रिक बसें पब्लिक ट्रांसपोर्ट में शामिल होंगी।
नई दिल्ली: दिल्ली सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राजधानी को ‘भारत की इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) कैपिटल’ बनाने की दिशा में तेजी से काम कर रही है। इसके तहत, अप्रैल से दिल्ली के पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम में 1000 नई इलेक्ट्रिक बसें जुड़ने जा रही हैं। इनमें 9 मीटर और 12 मीटर लंबी बसें शामिल होंगी और 2027 तक दिल्ली में सभी बसें पूरी तरह इलेक्ट्रिक हो जाएंगी।
परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने हाल ही में अधिकारियों और इलेक्ट्रिक बस निर्माताओं से मुलाकात की। उन्होंने निर्देश दिया कि बसों की आपूर्ति जल्द से जल्द सुनिश्चित की जाए और सभी औपचारिकताएं जल्द पूरी की जाएं, ताकि ज्यादा से ज्यादा इलेक्ट्रिक बसें पब्लिक ट्रांसपोर्ट में शामिल हो सकें।
मंत्री ने बताया कि इस योजना से प्रदूषण में कमी आएगी और दिल्लीवासियों को आधुनिक और सुविधाजनक परिवहन मिलेगा। इसके साथ ही, महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा योजना भी जारी रहेगी।
डीटीसी रूट रेशनलाइजेशन पर भी काम करेगी, ताकि ज्यादा भीड़-भाड़ वाले इलाकों में बसों की उपलब्धता बढ़ सके। मंत्री ने कहा कि आने वाले 100 दिनों में दिल्ली की परिवहन व्यवस्था में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे।
सरकार का उद्देश्य पब्लिक ट्रांसपोर्ट को सुलभ, सुरक्षित और किफायती बनाना है, जिससे दिल्ली की सड़कों पर निजी वाहनों का दबाव कम हो और प्रदूषण पर नियंत्रण पाया जा सके।

Author: Intelligent Guru
इंटेलिजेंट डिजिटल न्यूज़ चैनल और सूचना प्रसारण मंत्रालय RNI रजिस्टर्ड है। हम आपको देश और दुनिया की हर छोटी बड़ी खबरों को सबसे पहले अपडेट देने के लिए प्रतिबद्ध हैं. हम सिर्फ सच और विश्वसनीय खबरें प्रसारित करते हैं।