- क्रिस्टी कोवेंट्री को 144वीं आईओसी सत्र में इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी की पहली महिला अध्यक्ष चुना गया। जिम्बाब्वे की स्विमिंग चैंपियन कोवेन्ट्री ने पद संभालते हुए ओलंपिक इतिहास में एक नया मील का पत्थर स्थापित किया।
नई दिल्ली: जिम्बाब्वे की खेल मंत्री क्रिस्टी कोवेंट्री को इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी (IOC) का 10वां अध्यक्ष चुना गया है। उन्होंने आज ग्रीस के कोस्टा नवारीनों में आयोजित 144वीं आईओसी सत्र में एक दौर की वोटिंग में यह महत्वपूर्ण पद हासिल किया।
41 वर्षीय क्रिस्टी कोवेंट्री, जो एक पूर्व ओलंपिक स्विमर हैं और दो स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं, इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी के इतिहास में पहली महिला और पहली अफ्रीकी अध्यक्ष बनी हैं। इसके अलावा, वह इस पद पर काबिज होने वाली सबसे युवा व्यक्ति भी हैं।
क्रिस्टी कोवेंट्री ने जिम्बाब्वे के लिए सात ओलंपिक पदक जीते हैं, जिनमें 2004 और 2008 ओलंपिक में 200 मीटर बैकस्ट्रोक में दो स्वर्ण पदक शामिल हैं। उन्होंने जर्मनी के थॉमस बाख की जगह ली, जो 2013 से यह पद संभाल रहे थे।
कोवेंट्री का चुनाव आईओसी के इतिहास में एक ऐतिहासिक क्षण है, जो खेल जगत में महिला और अफ्रीकी प्रतिनिधित्व को नई दिशा देगा।
फोटो क्रेडिट – IOC MEDIA
Author: Intelligent Guru
इंटेलिजेंट डिजिटल न्यूज़ चैनल और सूचना प्रसारण मंत्रालय RNI रजिस्टर्ड है। हम आपको देश और दुनिया की हर छोटी बड़ी खबरों को सबसे पहले अपडेट देने के लिए प्रतिबद्ध हैं. हम सिर्फ सच और विश्वसनीय खबरें प्रसारित करते हैं।


