गणेश विसर्जन से पहले सिंगरौली में पुलिस अलर्ट, SP षियाज के.एम. ने घाटों का किया निरीक्षण

सिंगरौली। श्री गणेश विसर्जन पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए सिंगरौली पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पुलिस अधीक्षक षियाज के.एम. ने बैढ़न, विन्ध्यनगर और नवानगर क्षेत्र के प्रमुख विसर्जन स्थलों और घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा, यातायात और भीड़ नियंत्रण की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को विसर्जन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने और श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने विसर्जन मार्गों, घाटों की स्थिति, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, जल सुरक्षा और आपातकालीन इंतजामों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विसर्जन के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो और श्रद्धालुओं को सुरक्षित तरीके से प्रतिमा विसर्जन की सुविधा मिले।

 

निर्धारित घाटों पर ही होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन
पुलिस अधीक्षक ने जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों और चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में विसर्जन स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। संवेदनशील और अधिक भीड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखने तथा जरूरत के अनुसार पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने को कहा गया है।

निर्देश दिए गए हैं कि गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन केवल निर्धारित स्थलों पर ही कराया जाए। घाटों पर अनावश्यक भीड़ न जुटने दी जाए और गहरे पानी वाले क्षेत्रों में लोगों को जाने से रोका जाए। बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने के साथ घाटों पर पर्याप्त रोशनी और सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था करने को कहा गया है।

विसर्जन जुलूस के दौरान यातायात व्यवस्था पर रहेगी नजर

हैंगणेश विसर्जन जुलूस के दौरान निर्धारित मार्गों पर यातायात सुचारु बनाए रखने और आपातकालीन वाहनों के लिए रास्ता खुला रखने के निर्देश दिए गए हैं। अनावश्यक वाहनों की भीड़ को नियंत्रित करने के  है साथ डीजे और साउंड सिस्टम का उपयोग निर्धारित नियमों और समय-सीमा के अनुसार कराने को कहा गया पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आपत्तिजनक गीतों, नारों या किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जाएगी। विसर्जन के दौरान शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए संबंधित क्षेत्रों में पुलिस की निगरानी रहेगी।

सोशल मीडिया पर भी रहेगी पुलिस की नजर

गणेश विसर्जन पर्व के दौरान सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाले संदेशों, वीडियो और अन्य सामग्री पर भी सिंगरौली पुलिस नजर रखेगी। आमजन से अपील की गई है कि किसी भी अफवाह, भ्रामक संदेश, अपुष्ट वीडियो या आपत्तिजनक सामग्री को बिना पुष्टि के साझा न करें।

पुलिस ने कहा है कि सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने, अफवाह फैलाने या भ्रामक सामग्री प्रसारित करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने श्रद्धालुओं से की सहयोग की अपील

निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी विन्ध्यनगर श्रीमती अर्चना द्विवेदी, सूबेदार श्री आशीष तिवारी सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

सिंगरौली पुलिस ने आमजन से अपील की है कि श्री गणेश विसर्जन के दौरान श्रद्धा के साथ अनुशासन, सुरक्षा और आपसी भाईचारा बनाए रखें। किसी भी प्रकार की असुविधा या पुलिस सहायता की आवश्यकता होने पर डायल-112 अथवा सिंगरौली पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर 7049134457 पर संपर्क किया जा सकता है।

Intelligent Guru
Author: Intelligent Guru

इंटेलिजेंट डिजिटल न्यूज़ चैनल और सूचना प्रसारण मंत्रालय RNI रजिस्टर्ड है। हम आपको देश और दुनिया की हर छोटी बड़ी खबरों को सबसे पहले अपडेट देने के लिए प्रतिबद्ध हैं. हम सिर्फ सच और विश्वसनीय खबरें प्रसारित करते हैं।

लेटेस्ट

ख़ास ख़बरें